बॉलीवुड

विराट-अनुष्का के बाद दीपिका और रणवीर भी करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग ?

1 दिसंबर, 2017 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए थे. इन दोनों की शादी इटली में हुई थी. अब लगता है इसी राह पर दीपिका और रणवीर भी चल रहे हैं. ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये दोनों भी डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं.

विराट-अनुष्का के बाद दीपिका और रणवीर भी करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग ?
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits : Facebook)

1 दिसंबर, 2017 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए थे. इन दोनों की शादी इटली में हुई थी. विराट और अनुष्का मीडिया की नजरों से दूर शादी करना चाहते थे. अब लगता है कि इसी राह पर दीपिका और रणवीर भी चल रहे हैं. ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये दोनों भी डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं. पहले कहा जा रहा था कि रणवीर और दीपिका मुंबई में ही शादी करेंगे पर डीएनए के सूत्रों के मुताबिक अब इन दोनों की शादी इटली में हो सकती है.

डीएनए के एक सूत्र के अनुसार, "रणवीर और दीपिका नवंबर में शादी करने वाले हैं. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और संभावना है कि ये दोनों इटली में शादी करें." इस रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर अपनी शादी में ज्यादा मीडिया नहीं चाहते हैं. पहले यह भी कहा जा रहा था कि स्विट्ज़रलैंड की सरकार रणवीर और दीपिका की शादी होस्ट करने के लिए बेताब थी. आपको बता दें कि रणवीर स्विट्ज़रलैंड टूरिज्म के ब्रैंड एम्बेसडर हैं. पर अब यह खबर सामने आ रही है कि इटली की सरकार इन दोनों की शादी को होस्ट करने में रूचि दिखा रही हैं.

रणवीर और दीपिका की शादी का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तकरीबन 5 साल से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं पर कभी भी इन दोनों सितारों ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है. रिलेशनशिप की तरह इन दोनों की शादी भी एक प्राइवेट अफेयर हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2018 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).