बॉलीवुड

'मनमर्जीयां' के सेट पर दादी मां को याद कर इमोशनल हुए अभिषेक बच्चन

फिल्म 'मनमर्जिया' में सिख की भूमिका निभा रहे अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्हें इस किरदार में देखकर उनकी दिवंगत दादी तेजी बच्चन बेहद खुश होतीं, जो सिख समुदाय से ताल्लुक रखती थीं.

'मनमर्जीयां' के सेट पर दादी मां को याद कर इमोशनल हुए अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन (Photo Credits : Instagram)

मुंबई: फिल्म 'मनमर्जीयां' में सिख की भूमिका निभा रहे अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्हें इस किरदार में देखकर उनकी दिवंगत दादी तेजी बच्चन बेहद खुश होतीं, जो सिख समुदाय से ताल्लुक रखती थीं. जब अभिषेक का पहला लुक जारी हुआ, उनके पिता महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर अपना गर्व जाहिर किया.

अभिषेक ने यहां आईएएनएस को बताया, "हां, डैड ने पगड़ी वाला मेरा लुक साझा किया और कहा कि वह गर्व महसूस कर रहे हैं. मेरी दादी मां सिख समुदाय से थीं, तो इन सबसे एक भावनात्मक जुड़ाव है. हालांकि, शूटिंग के लिए मैंने जब पहली बार पगड़ी पहनी तो मेरा ध्यान मेरे परफॉर्मेस पर ज्यादा केंद्रित था, लेकिन बाद में मैंने जब फूटेज देखा तो कुछ खास महसूस किया."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मेरी दादी मां मुझे पर्दे पर सरदार के रूप में देखकर बेहद खुश होतीं."फिल्म 'मनमर्जियां' में अभिषेक के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल जैसे कलाकार भी हैं. यह 14 सितंबर को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).