अध्ययन सुमन संग गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा ने पोस्ट की ये रोमांटिक फोटो, इस अंदाज में नजर आई ये चर्चित जोड़ी
एक्टर शेखकर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन इन दिनों एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 11 कंटेस्टेंट मायरा मिश्रा को डेट कर रहे हैं. सोशल से लेकर हर तरफ इनके रिलेशनशिप की खबर काफी चर्चा में भी है.
एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) के बेटे अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) इन दिनों एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 11 कंटेस्टेंट (MTV Splitsvilla Season 11) मायरा मिश्रा (Maera Mishra) को डेट कर रहे हैं. सोशल से लेकर हर तरफ इनके रिलेशनशिप की खबर काफी चर्चा में भी है. अध्ययन अक्सर मायरा के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज को इंटरनेट पर पोस्ट करते रहते हैं. आज मायरा ने अध्ययन के साथ अपनी लेटेस्ट रोमांटिक फोटो पोस्ट की है जो काफी वायरल (Viral) हो रही है.
इस फोटो में मायरा अपने प्यारभरे अंदाज में स्माइल करती दिखी वहीं अध्ययन उन्हें हग करते हुए नजर आए. इस फोटो को पोस्ट करते हुए मायरा ने लिखा, "एक साथ हमारी पहली पोस्ट."
आपको बता दें कि हाल ही में मायरा और अध्ययन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसमें ये अपने मजेदार रोमांटिक स्टाइल में डांस करते हुए नजर आए थे. इनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान बटोरने में भी कामयाब रही थी. ये भी पढ़ें: #MeToo मूवमेंट को लेकर शेखर सुमन ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, दिया ये बड़ा बयान
गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले अध्ययन ने मायरा के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो टॉपलेस (Topless) नजर आईं थी और इसी के साथ ये दोनों किस करते हुए दिखे थे. ये वीडियो मीडिया में भी काफी सुर्खियों में था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

