देश

शबाना आजमी ने की पीएम मोदी पर बायोपिक बनाने वालों की निंदा, ट्वीट कर कही यह बात

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) का मानना है कि 'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) बायोपिक बनाने वालों ने जानबूझ कर उनके पति और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर का नाम फिल्म की क्रेडिट सूची में दी है...

शबाना आजमी ने की पीएम मोदी पर बायोपिक बनाने वालों की निंदा, ट्वीट कर कही यह बात
शबाना आजमी (Photo Credit- Twitter)

मुंबई:  दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) का मानना है कि 'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) बायोपिक बनाने वालों ने जानबूझ कर उनके पति और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का नाम फिल्म की क्रेडिट सूची में दी है. शबाना ने ट्वीट किया, "यह बिल्कुल स्पष्ट है कि यह लोगों को इस भ्रम में डालने के लिए जानबूझ कर किया गया है कि जावेद अख्तर ने 'पीएम नरेंद्र मोदी' के लिए गीत लिखे हैं, जबकि 'ईश्वर अल्लाह तेरे जहां में' गीत दीपा मेहता की फिल्म '1947 अर्थ' से है."

इसी सप्ताह के प्रारंभ में अख्तर ने भी ट्विर पर आश्चर्य जताया था कि उनका नाम फिल्म के ट्रेलर के क्रेडिट में है. उनका नाम गीत श्रेणी में कई अन्य कलाकारों के साथ दिया हुआ है. अख्तर ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई गीत नहीं लिखा है. अख्तर का ट्वीट वायरल होने के तत्काल बाद फिल्म के एक निर्माता संदीप एस. सिंह ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया.

यह भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमला: जावेद अख्तर और शबाना आजमी के फैसले पर बौखलाया पाकिस्तान, दिया ये बयान

उन्होंने एक बयान में कहा, "चूंकि टी-सीरीज हमारी फिल्म का आधिकारिक संगीत साझेदार है, इसलिए हमने '1947 : अर्थ' फिल्म से गीत 'ईश्वर अल्लाह' और फिल्म 'दस' से 'सुनो गौर से दुनिया वालों' गीत लिया. हमने दोनों गीतों के गीतकारों जावेद साहब और समीरजी के नाम क्रेडिट में दे दिए." अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय ने बायोपिक में मोदी का किरदार निभाया है, जो पांच अप्रैल को रिलीज होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2019 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).