बॉलीवुड

मीरा चोपड़ा के पिता के साथ चाकू की नोक पर हुई लूटपाट, एक्ट्रेस ने अरविंद केजरीवाल को टैग करके पूछा- यही है आपकी सुरक्षा?

बॉलीवुड एक्टर और प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा के पिता सुदेश चोपड़ा के साथ दिल्ली में सरेआम लूटपाट की खबर प्रकाश में आई है. बताया गया कि मीरा के पिता अपने घर के पास टहल रहे थे जब दो लोगों ने उन्हें चाकू दिखाकर उनके साथ लूटपाट करने की कोशिश की और इस दौरान उनका फोन छीन लिया.

मीरा चोपड़ा के पिता के साथ चाकू की नोक पर हुई लूटपाट, एक्ट्रेस ने अरविंद केजरीवाल को टैग करके पूछा- यही है आपकी सुरक्षा?
मीरा चोपड़ा और अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड एक्टर और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) के पिता सुदेश चोपड़ा (Sudesh Chopra) के साथ दिल्ली में सरेआम लूटपाट की खबर प्रकाश में आई है. बताया गया कि मीरा के पिता अपने घर के पास टहल रहे थे जब दो लोगों ने उन्हें चाकू दिखाकर उनके साथ लूटपाट करने की कोशिश की और इस दौरान उनका फोन छीन लिया. इस बात को लेकर मीरा ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से अपनी शिकायत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से सवाल किया कि क्या यही उनकी सुरक्षा व्यवस्था है?

मीरा ने ट्विटर पर दिल्ली पुलिस और अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा, "दिल्ली पुलिस मेरे पिता आज पुलिस कॉलोनी में टहल रहे थे. 2 लोग स्कूटर पर आए, उन्हें चाकू दिखाया और उनका फोन छीन लिया. क्या यही सुरक्षित दिल्ली की आप बात करते हैं?" अपने इस ट्वीट में मीरा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया है.

उनकी इस शिकायत पर जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, "कृपया हमें अपना फोन नंबर दें और बताएं कि ये कौनसी पुलिस कॉलोनी की घटना है."

इसके बाद मीरा चोपड़ा ने दिल्ली पुलिस द्वारा की गई मदद के लिए उनका धन्यवाद करते हुए भी ट्वीट किया है. ये भो पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने बोल्ड फोटो पोस्ट करके मचाई सनसनी, हॉटनेस देखकर रह जाएंगे दंग

मीरा ने लिखा, " डीसीपी नार्थ दिल्ली आपकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद. इस बात पर गर्व होता है कि हम अपनी पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा सुरक्षा में हैं. क्या छीन लिया गया ये इस बारे में नहीं है जबकि हमारे बुजुर्गों की रक्षा महत्वपूर्ण है. सम्मान दिल्ली पुलिस!"

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 12:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).