बॉलीवुड

हार्ट अटैक या फिर आत्महत्या थी इंदर कुमार की मौत की वजह, इस VIDEO से उठे सवाल

बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का पिछले साल 28 जुलाई को निधन हो गया था. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि इस वीडियो को उन्होंने अपनी मौत से पहले शूट किया था

हार्ट अटैक या फिर आत्महत्या थी इंदर कुमार की मौत की वजह, इस VIDEO  से उठे सवाल
इंदर कुमार (Photo Credits : Facebook )

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का पिछले साल 28 जुलाई को निधन हो गया था. उनकी मृत्यु ने सभी को सदमे में डाल दिया था क्योंकि सिर्फ 44 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. खबरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि इस वीडियो को उन्होंने अपनी मौत से पहले शूट किया था. वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि इंदर की मौत की वजह हार्ट अटैक नहीं बल्कि सुसाइड थी.इसमें उनको यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं और मरने से पहले यह उनका आखिरी वीडियो है.

इस वीडियो में उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी अय्याशियों नें उन्हें बर्बाद कर दिया था. वह कहते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में कई सारी गलतियां की हैं जिसकी वजह से वह ऐसा कदम उठा रहे हैं. वह अपने माता-पिता से माफी मांगते हैं और उन्हें रोते हुए भी देखा जा सकता है.

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो उनकी एक फिल्म का पार्ट है. इस सिलसिले में इंदर कुमार की पत्नी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस वीडियो के सच का खुलासा करेगी.

आपको बता दें कि इंदर कुमार ने 1996 में आई फिल्म 'मासूम' से बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखे थे. वह 'कहीं प्यार ना हो जाए' और 'वांटेड' जैसी बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं. अपने करियर में उन्होंने करीबन 20 फिल्मों में काम किया था. कहा जाता है कि वह सलमान खान के खास दोस्त थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2018 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).