अली फजल ने शेयर किया सक्सेस मंत्रा, आप भी पढ़ें
अभिनेता अली फजल का कहना है कि कोई भी सकारात्मक परिणाम पाने के लिए सतत प्रयास जरूरी है......
मुंबई: अभिनेता अली फजल का कहना है कि कोई भी सकारात्मक परिणाम पाने के लिए सतत प्रयास जरूरी है. अली फजल ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में अपने गैंगस्टर लुक के लिए शारीरिक बदलाव किया है. अली ने वेब सीरिज मिर्जापुर में खुद को गैंगस्टर लुक में दिखाने के लिए काफी वजन बढ़ाया. बाद में उन्होंने 'मिलन टाकिज' में अपनी भूमिका के लिए दस किलो वजन कम किया. अली ने एक बयान में कहा, "इसके लिए थोड़ा सब्र और काफी ज्यादा खाने की जरूरत पड़ी.
यह भी पढ़ें: वहां जनरल स्टोर की तुलना में बंदूक की दुकानों की संख्या अधिक है: अली फजल
किसी भी तरह के परिणाम के लिए सतत प्रयास जरूरी होता है. इसके साथ ही थोड़ा पागलपन भी होना चाहिए. मैं वास्तव में अपनी दिनचर्या को लेकर किए गए सभी प्रयासों के लिए 'मिर्जापुर' की टीम को शुक्रिया कहना चाहता हूं. यह एक टीम वर्क था. ऐसा मैं बिना सबके खास तौर से मेरे प्रशिक्षक व डाइटिशियन के सहयोग के नहीं कर सकता था." वेब सीरिज 'मिर्जापुर' की कहानी बिगड़ी कानून व्यवस्था वाले एक काल्पनिक शहर की कहानी पर आधारित है, जिसमें हथियार व अपराध केंद्र बिंदु हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

