बॉलीवुड

2.0 Teaser : सुपरस्टार रजनीकांत से भिड़ते हुए नजर आएंगे अक्षय कुमार, देखें Video

फिल्म '2.0' का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं

2.0 Teaser : सुपरस्टार रजनीकांत से भिड़ते हुए नजर आएंगे अक्षय कुमार, देखें Video
फिल्म 2.0 के पोस्टर्स (Photo Credits : Twitter)

फिल्म '2.0' का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं. लंबे समय से लोग इस टीज़र का इंतजार कर रहे थे. अक्षय ने बीती रात ट्वीट कर बताया था कि उनकी इस फिल्म का टीज़र का आज जारी किया जाएगा. फिल्म के टीज़र को धर्मा प्रोडक्शन्स के यूट्यूब हैंडल पर रिलीज किया गया है. साथ ही अक्षय ने ट्वीट कर इस टीज़र का लिंक शेयर किया. अक्षय ने बताया कि गणेश चतुर्थी के ख़ास असवर पर फिल्म '2.0' का टीजर रिलीज किया जा रहा है. उन्होंने लिखा कि, " गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर मैं भारत की सबसे बड़ी फिल्म का श्रीगणेश करता हूं."

साथ ही खिलाड़ी कुमार ने यह भी लिखा कि, "यह रही सबसे बड़ी लड़ाई की झलक... गुड या फिर ईविल... कौन फैसला लेगा ?". इस टीज़र को 3d में भी रिलीज किया गया है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म '2.0' के पोस्टर्स भी जारी किए गए थे.अक्षय ने ट्वीट कर लिखा था कि, " 2.0 के लिए तैयार हो जाएं. 13 सितंबर को 2.0 का टीज़र 3D में रिलीज किया जाएगा."अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में एमी जैक्सन भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है. '2.0' का निर्देशन शंकर ने किया है.लायका प्रोडक्शन्स और धर्मा प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2018 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).