#10YearChallenge: 10 साल में बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों में आए ये बदलाव, देखें तस्वीरें
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चैलेंज वायरल हो रहा है. इस चैलेंज का नाम '10 ईयर चैलेंज' (10YearChallenge) है. कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चैलेंज वायरल हो रहा है. इस चैलेंज का नाम '10 ईयर चैलेंज' (10YearChallenge) है. कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. दरअसल, इस चैलेंज के अनुसार लोगों को अपनी 2019 की तस्वीरों की तुलना 2009 की फोटोज से करनी है. बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों पर भी इस चैलेंज का खुमार चढ़ चुका है. सोनम कपूर( Sonam Kapoor), डायना पेंटी (Diana Penty) जैसी एक्ट्रेस्स ने अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर की है.
सोनम कपूर ने लिखा कि, "23 से 33...'दिल्ली 6' से लेकर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' तक... आपको क्या लगता है... मुझे डैड के जीन्स मिले हैं ?"
डायना पेंटी ने लिखा कि, "कुछ चीजें कभी नहीं बदलती...जैसे कि ब्लैक एंड वाइट फिल्टर."
View this post on Instagram
#10YearChallenge. Some things don't change...like the B/W filter 😬 #IndulgingInTheGram
श्रुति हासन ने भी अपनी 2009 की फोटो को 2019 की तस्वीर के साथ कंपेयर किया है.
यह भी पढ़ें:- पति के साथ दिखा सोनम कपूर का हॉट अवतार, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स
इन दिनों हर कोई इस चैलेंज की ही चर्चा कर रहा है. अब देखना होगा कि बॉलीवुड के और कौन से स्टार्स इस चैलेंज को स्वीकार करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

