मनोरंजन

बॉलीवुड की ये हस्तियां हुईं जानलेवा बीमारी का शिकार, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड में जैसे कैंसर का दौर चल रहा है जिसे देखो कैंसर से जूझ रहा है. अभी कुछ दिनों पहले सोनाली बेंद्रे को कैंसर होने की बात सामने आई थी. सोनाली अपना इलाज न्यूयॉर्क में करवा रही थीं. इलाज करवा कर वो इंडिया वापस आ चुकी हैं...

बॉलीवुड की ये हस्तियां हुईं जानलेवा बीमारी का शिकार, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें
ताहिरा कश्यप, सोनाली बेंद्रे, और मनीषा कोईराला, (Photo Credit: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड (Bollywood) में जैसे कैंसर का दौर चल रहा है जिसे देखो कैंसर से जूझ रहा है. अभी कुछ दिनों पहले सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) को कैंसर होने की बात सामने आई थी. सोनाली अपना इलाज न्यूयॉर्क (New York) में करवा रही थीं. इलाज करवा कर वो इंडिया वापस आ चुकी हैं. इलाज के दौरान उनका बाल्ड लुक (Bald look) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. सोनाली के अलावा बॉलीवुड के कई लोग हैं जो कैंसर से जूझ रहे हैं आइए आपको बताते हैं उनके बारे में.

ताहिरा कश्यप : एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं. फिलहाल ताहिरा का इलाज पूरा हो चुका हैं. ताहिरा ने सोशल मीडिया पर बीना बालों वाली तस्वीर शेयर की है और एक इमोशनल पोस्ट लिखा है कि सोचा नहीं था कि मैं कभी बाल्ड हो जाउंगी'. आपको बता दें कीमो थैरेपी के दौरान धीरे-धीरे सिर और बॉडी के सारे बाल गिर जाते हैं.

ताहिरा कश्यप, (Photo Credit :इंस्टाग्राम )

राकेश रोशन: अभी कुछ दिनों पहले ही राकेश रोशन (Rakesh Roshan) को गले का कैंसर होने की खबर आई थी. ये बात खुद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बताई थी. पिता की सर्जरी के बाद ऋतिक ने अपने परिवार के साथ फोटो शेयर की. फिलहाल राकेश रोशन अब ठीक हैं.

राकेश रोशन पूरे परिवार के साथ, (Photo Credit :इंस्टाग्राम )

यह भी पढ़ें :क्या वाकई 2019 में शादी करेंगे अर्जुन-मलाइका? सामने आई ये बड़ी सच्चाई

ऋषि कपूर : तीन महीने पहले एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपना इलाज करवाने न्यूयॉर्क गए थे. सोशल मीडिया पर पूरे परिवार के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल है क्योंकि तस्वीर में वो बहुत कमजोर दिखाई दे रहे हैं.

ऋषि कपूर पूरे परिवार के साथ, (Photo Credit :इंस्टाग्राम )

मनीषा कोइराला : 2012 में मनीषा (Manisha Koirala) को ओवेरियन कैंसर हो गया था. उनका इलाज न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में हुआ. इलाज के दौरान मनीषा की बीना बालों वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वो पहचान में नहीं आ रही थीं. उन्होंने अपनी किताब हील्ड, हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ (Healed, How Cancer Gave Me a New life ) में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं.

मनीषा कोइराला, (Photo Credit :इंस्टाग्राम )

आपको बता दें नफीसा अली (Nafisa Ali) भी कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं. कीमो थैरेपी की वजह से उनके भी सर के बाल चले गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2019 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).