जन्मदिन विशेष: जब ऐश्वर्या राय की खातिर सलमान खान से भीड़ गए थे विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय मना रहे हैं अपना 41वां जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी ये खास बातें
विवेक ओबेरॉय आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. सन 2002 में उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से बॉलीवुड में अपनी शानदार शुरुआत की थी. फिल्मों के साथ ही वो एक बिजनेसमैन के तौर पर भी जानें जाते हैं. फिल्म ‘कंपनी’ में निभाए गए उनके किरदार के लिए उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू से सम्मानित किया गया था.
विवेक ने अपने बॉलीवुड करियर में ‘साथिया’, ‘मस्ती’, ‘किसना’, ‘ओमकारा’, दीवाने हुए पागल’ समेत कई सारी फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता. लेकिन एक दौर आया जब वो अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए.
बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय के चलते विवेक और सलमान खान के बीच काफी विवाद हुआ था. 31 मार्च, 2003 को विवेक ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करके सलमान खान के खिलाफ अपनी आवाज उठाई. उन्होंने मीडिया को बताया कि ऐश्वर्या के चलते सलमान उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उस समय सलमान और ऐश्वर्या का रिलेशन काफी दिक्कतों से गुजर रहा था कि उसी समय उनका ब्रेकअप हो गया था. इस वजह से सलमान काफी हद तक टूट चुके थे. सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या अब विवेक के साथ थी. इसी वजह से सलमान सीधे विवेक से उलझ पड़े, ऐसा आरोप विवेक ने मीडिया में उनके खिलाफ लगाया.
सलमान को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के बाद से मानों विवेक के बॉलीवुड करियर पर ग्रहण सा लग गया. फिल्म इंडस्ट्री में जैसे उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया हो. टैलेंटेड और हैंडसम पर्सनालिटी होने के बावजूद विवेक को काम मिलना लगभग बंद हो गया.
2007 में उन्होंने फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ से एक बार फिर शानदार कमबैक किया लेकिन सलमान से विवाद के चलते फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें अभी और संघर्ष करना था.
इसके बाद विवेक ने छुटपुट रोल्स के साथ शुरुआत की और एक बार फिर अपने फैंस के बीच पॉपुलर हो गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2018 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

