Birthday Special : 'क्वांटिको' में प्रियंका ने दिया था ऐसा हॉट सीन जिसे देख उड़ गए थे सबके होश, देखें Video
प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उनका शो 'क्वांटिको' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. साथ ही इस शो में प्रियंका ने कई हॉट सीन्स भी दिए थे. इनमें से एक सीन ऐसा था जो फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया था.
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उनका शो 'क्वांटिको' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. इस शो में प्रियंका के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी. साथ ही इस शो में प्रियंका ने कई हॉट सीन्स भी दिए थे. इनमें से एक सीन ऐसा था जो फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया था. जब आप इस सीन को देखंगे तो आपके भी होश उड़ जाएंगे. यहां पर हम उस दृश्य की बात कर रहे हैं जिसमें प्रियंका और हॉलीवुड अभिनेता जेक मेक आउट करते हुए दिखें थे.
इस सीन में प्रियंका का हॉट और बोल्ड अवतार देखा जा सकता है.
अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रियंका अमेरिका में मौजूद हैं. माना जा रहा है कि वह अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपना बर्थडे मनाएंगी.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका को सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में देखा जाएगा. इस फिल्म में दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी अहम रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. भारत के अलावा प्रियंका शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर नजर आ सकते हैं. इस फिल्म में जायरा वसीम आयशा चौधरी का किरदार निभाते हुए दिखेंगी. प्रियंका और फरहान उनके मां-बाप का किरदार निभाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2018 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

