Bigg Boss 20 Contestants Update: क्या सलमान खान के शो में नजर आएंगी मौनी रॉय? कंटेस्टेंट्स की फीस भी बढ़ाने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, बिग बॉस 20 को और ज्यादा बड़ा बनाने के लिए मेकर्स इस बार कई बड़े नामों से बातचीत कर रहे हैं. मौनी रॉय के अलावा मिस्टर फैजू (फैसल शेख), उर्फी जावेद, अंजलि अरोड़ा, सुनील पाल, अरबाज पटेल, माही विज, निया शर्मा, पर्ल वी पुरी, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर और भाव्या सिंह जैसे नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में शामिल बताए जा रहे हैं.
Bigg Boss 20 Contestants Update: सलमान खान (Salman Khan) के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. शो के संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची लगातार सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि मौनी ने शो के लिए हामी भरी है या नहीं. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Contestants: Mr Faisu से Anjali Arora तक, Salman Khan के शो में कौन-कौन ले सकता है एंट्री? देखें संभावित लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, बिग बॉस 20 को और ज्यादा बड़ा बनाने के लिए मेकर्स इस बार कई बड़े नामों से बातचीत कर रहे हैं. मौनी रॉय के अलावा मिस्टर फैजू (फैसल शेख), उर्फी जावेद, अंजलि अरोड़ा, सुनील पाल, अरबाज पटेल, माही विज, निया शर्मा, पर्ल वी पुरी, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर और भाव्या सिंह जैसे नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में शामिल बताए जा रहे हैं.
'बिग बॉस 20' ट्रेलर - वीडियो देखें:
क्या बिग बॉस 20 में एंट्री लेंगी मौनी रॉय?
सूत्रों के मुताबिक, मौनी रॉय से शो को लेकर बातचीत हुई है और उनके शो में शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक अभिनेत्री या शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा.
तलाक को लेकर भी रही थीं चर्चा में
मौनी रॉय हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं. उन्होंने और उनके पति सूरज नांबियार ने मई 2026 में संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की पुष्टि की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी दोस्त दिशा पाटनी को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं. हालांकि, सूरज नांबियार ने साफ किया था कि उनके अलग होने के पीछे किसी तीसरे व्यक्ति का हाथ नहीं है.
इस सीजन बढ़ सकती है कंटेस्टेंट्स की फीस
इंडस्ट्री सूत्रों का दावा है कि Endemol Shine India (Banijay Group) इस बार बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की फीस बढ़ाने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि Lock Upp 2, Alliance और Traitors 2 जैसे नए रियलिटी शोज़ से प्रतिस्पर्धा को देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया है, ताकि बड़े सेलिब्रिटीज़ को शो का हिस्सा बनाया जा सके.
सभी भाषाओं में एक साथ होगा प्रीमियर
रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 में पहली बार बिग बॉस हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बांग्ला संस्करणों का प्रीमियर एक ही दिन किया जा सकता है. सभी संस्करण जियोहॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित किए जाने की योजना है.
बिग बॉस 19 के विजेता कौन थे?
बिग बॉस 19 का खिताब अभिनेता गौरव खन्ना ने अपने नाम किया था. शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ था. वहीं फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रही थीं.