बॉलीवुड

बिग बॉस 13: कोयना मित्रा को बुला रहे थे सलमान खान, जुबां से निकल गया कटरीना कैफ का नाम

बिग बॉस 13 में इस बार टीवी इंडस्ट्री और फिल्म जगत के कई नामी चेहरें देखने को मिल रहें हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने जा रहा हैं.

बिग बॉस 13: कोयना मित्रा को बुला रहे थे सलमान खान, जुबां से निकल गया कटरीना कैफ का नाम
कटरीना कैफ, सलमान खान और कोयना मित्रा (Image Credit: Instagram/Yogen Shah/Facebook)

सलमान खान के सबसे चर्चित शो बिग बॉस 13 की शुरुआत हो चुकी है. कल शाम सलमान खान ने धमाकेदार अंदाज में शो का प्रीमियर किया. तो वहीं इस बार शो में टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म जगत के कई चर्चित चेहरे नजर आने जा रहे हैं. शो में 13 कंटेस्टेंट नजर आने जा रहे हैं. जिन्हें कल सलमान खान ने एक बाद एक करके सभी से परिचित करवाया. इस बार के सीजन में साकी साकी गर्ल कोयना मित्रा भी नजर आने जा रही हैं. ऐसे में सलमान खान ने जब कोयना मित्रा को स्टेज पर बुलाया तो वो उनका नाम लेने की बजाए कटरीना कैफ का नाम ले बैठे.

सलमान खान जब कोयना मित्रा को बुला रहे थे तब उन्होंने कहा कि ‘और ये हैं कैट.’ जिसके बाद सलमान खान ने महसूस किया कि वो गलत नाम ले बैठे हैं. जिसके बाद उन्होंने खुद को सही किया और कहा कि ‘कटरीना निकल गया गलती से.’ जिसे सुनकर सभी हंस पड़े. यह भी पढ़े - Confirmed: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में नजर आएंगे ये सेलिब्रिटीज, सामने आई पूरी लिस्ट

आपको बता दे कि कोयना मित्रा ने शो में आने से पहले ही ट्विटर पर हिंट दे दिया था कि वो बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने जा रही हैं. दरअसल कोयना ने अपने फैंस को बधाई देते हुए दुर्गा पूजा मिस करने की बात कही थी. जिसके बाद से ही ये कयास लगा लिए गए थे कि वो शो का हिस्सा बनने जा रही हैं.

बात करे सलमान खान और कटरीना कैफ की तो दोनों इस साल की शुरुआत में फिल्म भारत में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2019 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).