Bigg Boss 13: शेफाली जरीवाला हुईं बिग बॉस के घर से बाहर?
सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 13' को लेकर आई फ्रेश अपडेट के अनुसार, शेफाली जरीवाला इस शो से बेघर हो चुकी हैं. शेफाली इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्रेंट के रूप में नजर आईं थी और दर्शकों के बीच अपनी पकड़ भी बना चुकी थी.
Bigg Boss 13 Shefali Jariwala Evicted: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला बेघर हो चुकी हैं. जी हां! आपने सही सुना. वीकेंड एलिमिनेशन (Weekend Eliminations) के तहत शेफाली को शो से बाहर कर दिया गया है. शेफाली को लेकर उनके फैंस और साथ ही उनके पति के मन में काफी उम्मीदें थी कि वो बिग बॉस के घर में ज्यादा देर तक टिक पाएंगी.
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उन्हें बिग बॉस ने घर छोड़ने का आदेश दे दिया है. कयास लगाया जा रहा था कि शो से पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को निकाला जा सकता है क्योंकि बीते कुछ समय से वो यहां ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 117 Highlights: पारस छाबड़ा और विशाल आदित्य सिंह को बनना पड़ा सेवक, मानना होगा घरवालों का आदेश
इसी के साथ पारस ने गर्लफ्रेंड आकांक्षा पूरी (Akanksha Puri) को लेकर भी कई ऐसे बयान दिए जिसके कारण शो सभी की नजरों में बने हुए हैं. लेकिन अब खबर आई कि पारस नहीं बल्कि 'कांटा लगा' (Kanta Laga Girl) गर्ल जरीवाला को बाहर का रास्ता दिया गया है.
बता दें कि इस शो में शेफाली ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अपनी एंट्री की थी. अब उनके बेघर हो जाने की खबर से उनके फैंस दुखी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2020 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

