Bigg Boss 13 के बाद असीम रियाज को सनी लियोन के अपोजिट मिलेगा बड़ा बॉलीवुड ब्रेक?
बिग बॉस 13 से देशभर में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले असीम रियाज को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत कर सकते हैं. बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उन्हें सनी लियोन के साथ फिल्म ऑफर किया जा सकता है.
Bigg Boss 13: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आ रहे असीम रियाज (Asim Riaz) ने बेहद कम समय में देशभर में दर्शकों का प्यार हासिल कर लिया है. असीम के गेम और साथ ही उनकी पर्सनालिटी की हमेशा से सराहना की गई है और सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके सपोर्ट में रहे हैं. असीम को लेकर अब मीडिया में कयास लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बड़े फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी आनेवाली फिल्म में सनी लियोन (Sunny Leone) के साथ कास्ट करने का मन बना रहे हैं.
फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस से सनी लियोन को फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले महेश भट्ट अब असीम का करियर भी संवार सकते हैं. सनी लियोन के साथ उन्हें फिल्म ऑफर किया जा सकता है. इतना ही नहीं, बिग बॉस के घर से निकलने से पहले ही असीम को ये ऑफर मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला का Fixed Deposit कहे जाने पर रो पड़ी आरती सिंह, क्या सलमान लगाएंगे सबकी क्लास?
बता दें कि फिलहाल इस खबर को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है और ना ही महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की ओर से कोई स्टेटमेंट सामने साया है. लेकिन अगर ये खबर सच साबित होती है तो यकीनन असीम के फैंस के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

