शूटिंग के दौरान भोजपुरी स्टार किशन राय हुए घायल
'गदर 2' चर्चित और भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता किशन राय फिल्म 'चैंपियन' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. वह रवि किशन के साथ शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके पैर में चोट आ गई. चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है.
पटना: 'गदर 2' चर्चित और भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता किशन राय फिल्म 'चैंपियन' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. वह रवि किशन के साथ शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके पैर में चोट आ गई. चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है. फिल्म अभिनेता रवि किशन ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, किशन राय 'लेगमेट टियर' के शिकार हो गए हैं, इसलिए उन्हें ऑपरेशन व आराम की जरूरत है.
उल्लेखनीय है कि फिल्म 'चैंपियन' में रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं और किशन राय उनके भाई की भूमिका में नजर आएंगे. इन दिनों फिल्म की शूटिंग मुंबई तथा बिहार-उत्तर प्रदेश के सीमांचल क्षेत्रों में जोरों-शोरों से चल रही है.
किशन राय भोजपुरी स्क्रीन के सबसे तेजी से उभरते कलाकार हैं. यही वजह है कि उनकी कई फिल्में आज रिलीज के लिए तैयार हैं. उनके घायल होने से फिल्म निर्माता, निर्देशक की चिंता बढ़ गई है.
संबंधित खबरें
अश्लीलता पर डिजिटल स्ट्राइक: केंद्र सरकार ने 25 OTT प्लेटफॉर्म पर लगाया बैन, ALTBalaji और Ullu समेत कई नाम शामिल
BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ
दिल्ली में Jasmine Sandlas का 'धुरंधर' अंदाज: महिला प्रशंसकों से बदसलूकी पर रोका शो, कहा- 'जब तक लड़कियां सुरक्षित नहीं, मैं नहीं गाऊंगी' (Watch Video)
Mumbai: बॉलीवुड में खौफ का माहौल! रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह के बाद अब Salman Khan के करीबी को धमकी, करोड़ों की फिरौती की मांग
\