Bharat Box Office Collection, Day 6: सलमान खान के फिल्म की रफ्तार हुई कम लेकिन फिर भी कमा लिए इतने करोड़
एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है के बाद फिल्म भारत से परदे पर लौटी सलमान खान और कटरीना कैफ की ये जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म को पंजाब, दिल्ली, यूपी और मुंबई जैसी जगहों पर काफी पसंद किया जा रहा है.
ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म भारत (Bharat) की रफ्तार बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर भले ही थोड़ी स्लो हुई हो लेकिन फिर भी फिल्म 160 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. 5 दिन में ही 150 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली ये फिल्म सोमवार को भी ठीक-ठाक कमाई करती दिखाई दी. फिल्म भारत (Bharat) ने पहले दिन 42.30, दूसरे दिन 31, तीसरे दिन 22, चौथे दिन 26, पांचवें दिन 27.90 करोड़ की कमाई की थी. जिसके बाद अब सोमवार के दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. फिल्म ने 6 दिन बॉक्स ऑफिस 9.20 करोड़ का कारोबार किया. जिसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी.
तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने ट्वीट करके बताया कि सलमान (Salman Khan) की फिल्म भारत ने 159.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में इस हफ्ते फिल्म कि निगाहें 175 करोड़ के आंकड़े को पार करने पर रहेगी. हालांकि इस हफ्ते 16 जून को वर्ल्ड कप (World Cup) में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच भी मुकाबला होने जा रहा है. जो फिल्म के कलेक्शन पर असर डाल सकती है.
#Bharat eyes ₹ 175 cr+ in its *extended* Week 1... Wed 42.30 cr, Thu 31 cr, Fri 22.20 cr, Sat 26.70 cr, Sun 27.90 cr, Mon 9.20 cr. Total: ₹ 159.30 cr. India biz... The crucial World Cup cricket match [#INDvPAK #CWC19] will make a big dent in biz on coming Sun [16 June].
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 11, 2019
एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है के बाद फिल्म भारत से परदे पर लौटी सलमान खान और कटरीना कैफ की ये जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म को पंजाब, दिल्ली, यूपी और मुंबई जैसी जगहों पर काफी पसंद किया जा रहा है. भारत के बाद सलमान खान का जलवा फिल्म दबंग 3 से दिखाई देगा. इस फिल्म में सलमान संग एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा दिखाई देंगी. जबकि बतौर विलेन इस बार फिल्म में साउथ के बड़े स्टार सुदीप नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2019 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

