उबर ड्राईवर ने बीच रास्ते में बंगाली एक्ट्रेस स्वस्तिका दत्ता से कार रोककर की बदसलूकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बंगाली एक्ट्रेस स्वस्तिका दत्ता के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया हैं. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है की उन्हें लेने आए उबर ड्राईवर ने बीच रास्ते में ट्रिप कैंसिल कर दी और गाड़ी से खिंच कर बाहर निकाल दिया.
बंगाली एक्ट्रेस स्वस्तिका दत्ता (Swastika Dutta) के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया हैं. खबर है की एक उबर ड्राईवर (Uber driver) ने एक्ट्रेस स्वस्तिका दत्ता के साथ कार रोकर बदसलूकी की और उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर चला गया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस (Police) के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई और अब उबर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस ड्राईवर का नाम जमशेद (Jamshed) बताया गया है. इस पूरे मामले की जानकारी खुद स्वस्तिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दी हैं.
स्वस्तिका दत्ता ने बताया कि सुबह 8.15 मिनट पर मैंने अपने घर से स्टूडियो जाने के लिए उबर बुक की थी. मुझे पीक करने के बाद जब वो स्टूडियो के तरफ जाने लगा तो बीच रास्ते में उसने इस ट्रिप को कैंसिल कर दिया. जिसके बाद उसने मुझे बीच रास्ते में अपनी कार से उतरने के लिए कहा. जब मैंने ऐसा करने से मना कर दिया. तो उसने गाड़ी को अपोसिट रूट पर ले लिया और अपने इलाके में ले गया. जिसके बाद उसने मुझे एब्यूज करना शुरू कर दिया. जिसके बाद वो कार से नीचे उतर आया और मुझे कार से खींचकर बाहर निकाल दिया.”
स्वस्तिका आगे बताती है कि “जब मुझे गुस्सा आया तो मैंने लोगों से मदद मांगनी शुरू कर दी तो उसने मुझे धमकी दी और कई लड़कों को बुला लिया. मुझे भी शूट पर जाने के लिए देरी हो रही थी और यूनिट मेरा इंतजार कर रही थी. जिसके बाद मैंने घटना के बारे में पिता को बताया और उनसे पूछा की क्या लीगल मदद लेनी चाहिए.”
आपको बता दे कि एक्ट्रेस ड्राईवर की फोटो के साथ गाड़ी के नंबर प्लेट और उसका कांटेक्ट नंबर सब कुछ शेयर किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान बतौर जमशेद हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

