बाल -बाल बची बेयर ग्रिल्स की जान, मधुमक्खी के जानलेवा डंक से हुई हालत खराब
डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आनेवाले एडवेंचरर बियर ग्रिल्स की जान बाल-बाल बची जब उन्हें एक मधु-मक्खी ने डंक मार दिया. दरअसल, बेयर ग्रिल्स को मधु मक्खी के डंक से एलर्जी है और इसी वजह से उनकी हालत बिगड़ रही थी. लेकिन सही समय पर डॉक्टरों की मदद से उनकी सेहत में सुधार आया है.
बेयर ग्रिल्स (Bear Grills) की जान तब बाल-बाल बची जब एक मधुमक्खी ने अचानक उन्हें डंक मार दिया. बेयर ग्रिल्स को मधुमक्खी से एलर्जी है और इसी के चलते उनकी हालत खराब होने लगी. इसके बाद डॉक्टरों की टीम को फौरन बुलाया गया जिनकी मदद से उनका फौरन उपचार कराया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रिल्स अपनी टीम के साथ प्रशांत महासागर के एक द्वीप पर अपने नए टीवी शो 'ट्रेजर आइलैंड' (Treasure Island) की शूटिंग. इस दौरान वो शो के कंटेस्टेंट्स के साथ नाव पर सवार थे जब अचानक एक मधुमक्खी ने उन्हें डंक मार दिया.
इस बात को पहले तो ग्रिल्स ने नजरअंदाज किया. लेकिन थोड़े समय बाद उनकी सेहत बिगड़ने लगी और उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों को बुलाना पड़ा. डॉक्टरों ने उन्हें इंजेक्शन दिया जो उनका ग्रिल्स का हाल देखकर खुद दंग थे. इस बारे में बात करते हुए ब्रेन सर्जन मनो शमुगनाथन ने कहा कि बेयर ग्रिल्स जानते हैं कि वो क्या हासिल करना चाहते हैं.
बता दें कि हाल ही में बेयर ग्रिल्स के शो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी हिस्सा लिया था. 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man Vs Wild) में पीएम मोदी ने ग्रिल्स के साथ अपनी जिंदगी के संघर्ष को शेयर किया था और उनके साथ एडवेंचर पर भी निकले थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

