शाहिद- श्रद्धा स्टारर ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, ये है इसकी नई रिलीज डेट
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर आज इसके मेकर्स ने नई जानकारी दी है
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की आनेवाली फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ 21 सितंबर, 2018 को रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर बताया गया था कि ये फिल्म आनेवाली 14 सितंबर को रिलीज होगी. लेकिन इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन करते हुए मेकर्स ने एक नई डेट की घोषणा की है. इस फिल्म में श्रद्धा और शाहिद के साथ ही यामी गौतम भी नजर आएंगी. यामी इस फिल्म में एक लॉयर की भूमिका निभा रही हैं.
फिल्म की कहानी देश में बिजली चोरी और बिजली कंपनियों द्वारा वसूले जा रहे मनमानी फीस को लेकर आम आदमी की परेशानी को दर्शाती है. आज इस फिल्म के लिए श्रद्धा और यामी मुंबई के फिल्मसिटी स्टूडियो में शूट करते हुए नजर आए. एक तरफ जहां श्रद्धा नीली साड़ी में नजर आईं वहीं यामी लॉयर के गेटअप में स्पॉट हुईं.
इस फिल्म के लिए काम जोरों शोरों से चल रहा है. फिल्म के प्रमुख हिस्सों की शूटिंग उत्तराखंड के टिहरी में की गई जिसके बाद अब मुंबई में इसके बचे हुए हिस्सों को शूट किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2018 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

