रणवीर-दीपिका के अलावा ये सेलेब्रिटी कपल भी नवंबर में कर सकता है शादी ?
रणवीर और दीपिका की शादी लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है. कहा जा रहा है कि ये दोनों नवंबर में शादी कर सकते हैं
रणवीर और दीपिका की शादी लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है. कहा जा रहा है कि ये दोनों नवंबर में शादी कर सकते हैं. इसी बीच एक और सेलेब्रिटी कपल की शादी की खबर सामने आई है. प्रियंका और निक भी नवंबर के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हाल ही में प्रियंका और निक जोधपुर भी गए थे. खबरों की माने तो ये दोनों शादी के वेन्यू को ढूंढने के लिए वहां पर गए थे. कहा जा रहा है कि जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में प्रियंका और निक की शादी हो सकती है. शादी के लिए निक जोनस एक बार फिर से नवंबर में भारत आएंगे.
इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक, "अभी तक फाइनल तारीख सामने नहीं आई है लेकिन नवंबर के अंत तक प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध सकते हैं. माना जा रहा है कि इंडो-वेस्टर्न अंदाज में ये दोनों शादी कर सकते हैं." फैन्स को शादी की तारीख का इंतजार रहेगा. प्रियंका और निक की शादी भी किसी ग्रैंड सेलिब्रेशन से कम नहीं होगी.
View this post on Instagram
The only way to do this... with Family and God. Thank you all for your wishes and blessings 🙏🏼♥️🎉
आपको बता दें कि प्रियंका फिलहाल अभिनेता फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं. सोनाली घोष द्वारा निदेर्शित फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर कर रहे हैं. खबरों के अनुसार 'द स्काई इज पिंक' की कहानी आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है जो 13 वर्ष की आयु में फेफड़ों से संबंधित बीमारी से पीड़ित होने के बाद प्रेरक वक्ता बन गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

