शर्मनाक: इतनी बेरहमी से हुई पिटाई की कोमा में पहुंचा स्ट्रीट डॉग, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और जैकलीन फर्नांडिज ने लगाई मदद की गुहार

मुंबई के वरली इलाके में एक स्ट्रीट डॉग की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी गई कि वो कोमा में पहुंच गया. इस मामले में सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इस स्ट्रीट डॉग की हालत देखने के बाद सोशल मीडिया पर सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और जैकलीन फर्नांडिज ने मदद की गुहार लगाईं है.

सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और जख्मी स्ट्रीट डॉग (Photo Credits: Instagram)

मुंबई के वरली इलाके (Worli, Mumbai) में एक वॉचमैन ने एक स्ट्रीट डॉग (street dog) की बेरहमी से सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वो बारिश से बचकर वहां बिल्डिंग में छांव लेना चाहता था. उस स्ट्रीट डॉग को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि वो कोमा (Coma) में पहुंच गया. इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम (Animal Cruelty Act) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है.

स्ट्रीट डॉग की हालत देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई तथा जानवरों के प्रति क्रूरता की कड़ी निंदा की है. सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस स्ट्रीट डॉग की फोटो शेयर करके कहा कि एनिमल वेलफेयर समिति के तहत इस पशु की मदद की जाएगी.

उनके अलावा अनुष्का शर्मा ने भी इस डॉग की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "अमानवता से भरे इस कार्य पर यकीन नहीं होता. अब वक्त आ गया है कि हम एकजुट होकर इसके लिए न्याय की मांग करें जो खुद ठीक से खड़ा भी हो सकता. अगर कोई किसी भी तरह की मदद कर सकता है तो ये सही समय है."

अनुष्का के इस पोस्ट पर जैकलीन ने पेटा इंडिया (PETA India) को टैग करके न्याय की मांग की है. बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने इस घटना के पूरे वीडियो और फोटो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके इस मामले के बारे में बताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\