शादी की पहली सालगिरह पर अनुष्का शर्मा ने शेयर किया यह खूबसूरत Video, विराट के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) आज ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे. पिछले साल 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध गए थे

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) आज ऑस्ट्रेलिया (Australia)  में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे. पिछले साल 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध गए थे. वेडिंग एनिवर्सरी के अवसर पर अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है और साथ ही उन्होंने अपने पति विराट कोहली के लिए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है. उन्होंने लिखा कि, "जब समय का पता ही नहीं चलता है और जब आप किसी अच्छे व्यक्ति से शादी करते हैं, तब ऐसा लगता है जैसे आप जन्नत में हैं."

विराट ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है. उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा कि, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारी शादी को एक साल हो गया है. ऐसा लगता है जैसे कल ही सब कुछ हुआ था. समय बहुत जल्दी बीत गया. मेरी सबसे अच्छी मित्र और मेरी सोलमेट को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं. तुम हमेशा के लिए मेरी हो."

यह भी पढ़ें:-  India vs Australia: टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने ऑस्ट्रेलिया पहुंची अनुष्का शर्मा, एनिवर्सरी विराट कोहली को दे सकती है सरप्राइज गिफ्ट

बता दें कि विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं. पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद अब वह अनुष्का के साथ अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे. अनुष्का शर्मा की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगी. शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी इस फिल्म में अहम भूमिका में है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड