बॉलीवुड

महानायक अमिताभ बच्चन अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पिछले 4 दिनों से थे भर्ती

मीडिया खबरों के मुताबिक बी बिग रूटीन चेकअप के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका चेकअप चल रहा था.

महानायक अमिताभ बच्चन अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पिछले 4 दिनों से थे भर्ती
अमिताभ बच्चन (Image Credit: Instagram)

महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. इस मौके पर अमिताभ बच्चन संग उनके बेटे अभिषेक (Abhishek Bachchan) और पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) मौजूद रही. अस्पताल से बाहर जाते समय वहां मौजूद मीडिया के कैमरों ने उनकी झलक को कैद कर लिया. अभिषेक जहां कार में आगे की सीट पर बैठे हुए थे वहीं जया बच्चन अमिताभ संग पीछे बैठी हुई नजर आई.

आपको बता दे कि मंगलवार को बिग बी (Big B) को मुंबई में नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital, Mumbai) में भर्ती कराया गया था. बिग बी के अस्पताल में एडमिट होने जानकारी बेहद कम लोगों को थी. लेकिन कल जैसे ही मीडिया में ये खबर सामने आई अमिताभ के फैंस परेशान हो उठे. स्पॉटबॉय ने अपनी खबर में बताया कि अमिताभ बच्चन को लीवर (Liver) संबंधित तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अमिताभ बच्चन (Image Credit: ANI)

हालांकि बाद में आई खबरों के मुताबिक बी बिग रूटीन चेकअप के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका चेकअप चल रहा था.

आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी पर अपना हिट गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' (Kaun Banega Crorepati 11) होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2019 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).