बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर चल रही खबरों के बीच बच्चन परिवार ने मनाया करवा चौथ, ये फोटोज हैं सबूत

बॉलीवुड के महानयाक अमिताभ बच्चन को लेकर मीडिया में खबरें वायरल थी कि लीवर संबंधित समस्याओं के चलते उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन अब बिग बी और ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गई इन फोटोज ने इन खबरों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है.

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर चल रही खबरों के बीच बच्चन परिवार ने मनाया करवा चौथ, ये फोटोज हैं सबूत
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार शाम से कई तरह की रिपोर्ट पढ़ने को मिल रही हैं. लेकिन इसी बीच बिग बी (Big B) ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को असमंजस में डाल दिया है. बिग बी ने आज अपने ट्विटर पर पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) के साथ अपने करवा चौथ (Karwa Chauth) सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है. इतना ही नहीं बिग बी ने उसे एक मजेदार और रोमांटिक कैप्शन भी दिया.

बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, "खूबसूरती का मुकाबला आज अपने पूरे शबाब पर था, आज एक चांद दूसरे चांद के इन्तजार में था. करवा चौथ की शुभकामनाएं.. उन्हें जो प्रण करती हैं पति के जीवन के लिए."

गौरतलब है कि मीडिया में खबर थी कि बिग बी को लीवर संबंधित समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कहा गया कि बिग बी नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital) में बीते 3 दिनों से अपना उपचार करवा रहे हैं. लेकिन अमर उजाला में छपी एक रिपोर्ट में इन खबरों का खंडन करते हुए बताया कि बिग बी अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हुए थे.

ये भी पढ़ें: क्या वाकई अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ बच्चन? मीडिया रिपोर्ट्स ने फैंस को किया कंफ्यूज

 

View this post on Instagram

 

✨🌝💕🤗✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

आपको यह भी बता दे की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने भी इंस्टाग्राम पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है. ऐश्वर्या द्वारा शेयर की गई फोटो में वह अपनी सास जया बच्चन, ननद श्वेता बच्चन, बेटी आराध्या (Aaradhya) और सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) समेत अपननी अन्य सहेलियों के साथ करवा चौथ मनाती हुई नजर आईं. फिलहाल, ये बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि बिग बी अस्पताल में एडमिट हैं या नहीं. ऐसे में अब फैंस बिग बी की सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके लिए दुआएं भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2019 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).