FIRST LOOK: फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से सामने आया अमिताभ बच्चन का वॉरियर लुक
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम भी काफी इंटरेस्टिंग है
आमिर खान की आनेवाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक आज ट्विटर पर जारी कर दिया गया है. आपको बता दें कि सोमवार को ही इस फिल्म का लोगो रिलीज किया गया था जिसके बाद आज बिग बी का लुक भी फैंस के बीच शेयर कर दिया गया. फिल्म का निर्माण कर रही यशराज फिल्म्स द्वारा ट्विटर पर इस लुक को शेयर किया गया जिसमें बिग बी वारियर लुक में नजर आ रहे हैं.
इस लुक को शेयर करते हुए लिखा गया, "सभी तूफान और लड़ाई को पार करते हुए ठग्स का कमांडर आ गया है. खुदाबक्श के रुप में अमिताभ बच्चन." इंटरनेट पर आए लुक वीडियो में अमिताभ गंभीर मुद्रा में हाथ में तलवार लिए खड़े नजर आए. इसी के साथ उनकी पोशाख भी बिलकुल एक जांबाज योद्धा की थी.
Wading through storms & battles, the commander of Thugs has arrived. @SrBachchan as #Khudabaksh#ThugsOfHindostan | @aamir_khan | #KatrinaKaif | @fattysanashaikh | #VijayKrishnaAcharya | @TOHTheFilm pic.twitter.com/fxfVln7Ky5
— Yash Raj Films (@yrf) September 18, 2018
आमिर खान ने भी बिग बी के इस लुक को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "सबसे बड़ा ठग. प्रेम. a."
The biggest thug of all !!!
Love,
a.@SrBachchan as #Khudabaksh in #ThugsOfHindostan@yrf | @TOHTheFilm | #KatrinaKaif | @fattysanashaikh https://t.co/gfsCJWv5hK
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 18, 2018
इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और ये फिल्म इस साल की बड़ी रिलीज बताई जा रही है. कुछ ही महीनों पहले इस फिल्म के सेट से अमिताभ बच्चन और आमिर खान के लुक इंटरनेट पर लीक हो गए थे जिसके बाद सेट पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी. इन सब की वजह से फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई.
इस फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी. इसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं. ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

