खुलासा: KBC में हिस्सा नहीं ले सकते अमिताभ बच्चन के फैमिली मेंबर्स

अमिताभ बच्चन जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 11 लेकर दर्शकों के सामने पेश होंगे. हाल ही में इस शो के ग्रैंड लॉन्च के दौरान उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य इस शो में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. लेकिन वो इस शो में अपनी फिल्मों का प्रचार करने जरूर आ सकते हैं.

अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Yogen Shah)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) एक बार फिर अपने 11वें सीजन के साथ दर्शकों के सामने पेश होने जा रहा है. एक बार फिर बिग बी (Big B) अपने उसी अंदाज में हॉट सीट पर प्रतियोगियों से सवाल पूछते और दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे. हाल ही में मुंबई (Mumbai) में इस शो को धूमधाम से लॉन्च किया गया.

शो के लॉन्च पर अमिताभ बच्चन से कई सारे सवाल किए गए जिसका उन्होंने जवाब भी दिया. इस दौरान बिग बी ने बताया कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य उनके इस शो में हिस्सा नहीं ले सकता है. हालांकि व अपनी फिल्मों को प्रमोट करने यहां जरूर आ सकते हैं लेकिन इस शो पर बतौर प्रतियोगी वो नहीं खेल सकते.

इसी के साथ उन्होंने कहा कि केबीसी के हॉट सीट (hot seat) पर बैठने से उन्हें डर लगता है क्योंकि उनकी जनरल नॉलेज बेहद खराब है.

अपने इस हिट शो के शुरूआती दौर को याद करते हुए बिग बी ने कहा कि साल 2000 जब वो ये शो करने जा रहे थे तब कई लोगों ने उन्हें इसे करने से मना किया था. इसी के साथ परिवार की भी यही सलाह थी कि इस शो न किया जाए. लेकिन क्योंकि वो अपने करियर में कुछ नया करना चाहते थे, उन्होंने ये शो किया. शो से जुड़े लोग काफी रिस्पॉन्सिबल थे और इसलिए उन्हें लगा कि इसे जरूर करना चाहिए. आज वो इस शो पर गर्व महसूस करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\