KBC 11: महाराष्ट्र में सियासी गर्मागर्मी के बीच अमिताभ बच्चन ने शो में पूछा आदित्य ठाकरे से जुड़ा ये सवाल
अमिताभ बच्चन का गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे से जुड़ा एक सवाल अपने एक कंटेस्टेंट से पूछा.
Kaun Banega Crorepati 11: महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक घमासान के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' में शिवसेना (Shiv Sena) नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) से जुड़ा एक सवाल पूछ लिया. शो के लेटेस्ट एपिसोड में प्रशांत कोलेबंडे नाम के कंटेस्टेंट हॉट सीट और विराजमान नजर आए. इधर बिग बी (Big B) ने जहां उनसे कई मजेदार सवाल किए वहीं शिवसेना से जुड़ा एक सवाल भी किया गया.
बिग बी ने उन्हें आदित्य ठाकरे की एक ऑडियो क्लिप सुनाई और उनका नाम पूछने की बजाय सवाल को घुमाते हुए उनसे उस संस्थान का नाम पूछा जिसके वो अध्यक्ष हैं. झारखंड से आनेवाले प्रशांत ने उनके सवाल का सही जवाब दिया. गेम में जहां उन्होंने बढ़िया परफॉर्म किया वहीं महज 1 लाइफलाइन बचे रहने के चलते वो एक गलत जवाब देकर 3.20 लाख रुपये जीतकर शो से बाहर हो गए.
ये भी पढ़ें: IFFI 2019: अमिताभ बच्चन का ड्राइवर हुआ लापता, गोवा कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने इस हिट शो की शुरुआत से ही इसकी टीआरपी में काफी बढ़िया उछाल देखने को मिला. अब खबर आ रही है कि बिग बी के इस शो के 11वें सीजन का कल यानी 29 नवंबर को अंतिम एपिसोड प्रसारित किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2019 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

