अमिताभ बच्चन ने पूछा KBC 11 Registration का पहला सवाल, जवाब देकर जीते सकते हैं करोड़ों!

अमिताभ बच्चन के सबसे पॉपुलर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Facebook)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सबसे चर्चित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के सीजन 11 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए 1 मई को बिग बी (Big B) ने दर्शकों से पहला सवाल भी पूछ लिया. शो के प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने बेहद मजेदार सवाल फैंस से पूछा है. आइए आपको बताते हैं उनका सवाल और दिए गए विकल्पों के बारे में.

1 - संस्कृत से लिए गए किस शब्द का मतलब स्वागत भी होता है.

A- नचिकेता

B- अभिनंदन

C- नरेंद्र

D- महेंद्र

इस सवाल का जवाब देने के लिए कंटेस्टेंट्स को 509093 पर KBC (स्पेस) सही जवाब (A,B,C या D)(स्पेस)उम्र(स्पेस)आपका जेंडर(मेल, फीमेल, अदर्स) लिख कर भेजना होगा. इस सवाल का जवाब 2 मई रात 9 बजे तक देना होगा. इसके अलावा फैंस Sonyliv ऐप फॉर्म भरकर या IVR और SMS के जरिए ऑफलाइन रजिस्टर कर सकते है.

केबीसी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए यहां नीचे लिंक पर क्लिक करें.

Kaun Banega Crorepati 11 Registeration: अमिताभ बच्चन के साथ KBC खेलने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

केबीसी (KBC) में भाग लेने के लिए दर्शकों पहले रजिस्टर करना होगा. इसके बाद पूछे गए सवाल का सही जवाब देना होगा. इसके बाद अगर आप सेलेक्ट होते तो शो की टीम्स द्वारा हमारी डिटेल्स ली जाती है. उसके बाद अगर हम सिस्टम में चुने जाते हैं तो हमें ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा. ऑडिशन राउंड पार करने के बाद दर्शकों को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलने का मौका मिलता है. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट शो की शुरुआत में टीवी पर दिखाया जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W Semi Final: कितनी तारीख को होगा भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

Asian Games 2026 Live Telecast and Streaming: भारत में टीवी और ऑनलाइन कहां देखें एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण? जानें पूरी डिटेल्स

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 1 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा पहले दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरे टेस्ट का लाइव लुत्फ

England vs Pakistan 3rd Test Match Day 1 Preview: एजबेस्टन में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स