वैलेंटाइन्स डे पर ट्विंकल खन्ना ने किया मजेदार डांस, अक्षय कुमार ने शेयर किया ये Video

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार फैंस को दे रहे हैं कपल गोल्स. आप भी इस पोस्ट को देखकर हो जाएंगे खुश

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Photo Credits: Twitter)

वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके पर आज हर कपल एक दूसरे को अपने प्यार से रिझाने की कोशिशों में जुटा हुआ है. कोई  गिफ्ट्स के सहारे तो कोई अपने रोमांटिक मिजाज से अपने अपने प्रेमी का दिल जीत रहा है. इस खास दिन पर लोग अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी फोटोज को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक दूसरे को इस दिन को बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसी तरह से सोशल मीडिया पर अपने साथी के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज को पोस्ट करके एक दूसरे के लिए अपने प्रेम को दर्शा रहे हैं.

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जानेवाले एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ट्विंकल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) के सॉन्ग 'अपना टाइम आएगा' पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं.

वीडियो को शेयर करके अक्षय ने लिखा, "जब वो मुझे मेरे शब्दकोष के लिए नए शब्द नहीं सिखा रहीं होती हैं...मेरी 24x7 एंटरटेनमेंट. हैप्पी वैलेंटाइन्स डे. 2001 से मुझे पका रही हैं. गली गर्ल."

आपको बता दें कि अक्षय और ट्विंकल के अलावा रितेश देशमुख ने भी अपनी पत्नी जेनेलिया डीसूजा के साथ अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर करके उन्हें वैलेंटाइन्स डे को बधाई दी.

क्रिकेटर विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक खूबसूरत फोटो को शेयर करके वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया.

इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं. इनके अलावा अन्य कई सारे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ फोटो को शेयर करके वैलेंटाइन्स डे की विशेस दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड