Akshay Kumar की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ अप्रैल महीने में दुनियाभर में रिलीज होगी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 30 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की.
मुंबई, 14 मार्च : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 30 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की. ‘सूर्यवंशी’ (Suryavanshi) को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है . इस फिल्म को पिछले साल 24 मार्च को रिलीज किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से देशभर में लागू
लॉकडाउन के कारण इसे रिलीज करने की योजना टाल दी गई थी. अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए यह जानकारी साझा की. यह भी पढ़ें : Aamir Khan के जन्मदिन पर Kareena Kapoor ने शेयर की ये दिलचस्प तस्वीर, लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे लाल
उन्होंने लिखा, ‘‘हमने आपसे सिनेमाई अनुभव देने का वादा किया था और आपको वह मिलेगा. इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. आ रहा है पुलिस,सूर्यवंशी 30 अप्रैल 2021 को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2021 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

