सऊदी अरब में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनी अक्षय कुमार स्टारर 'गोल्ड'
इस फिल्म को भारत में दर्शकों से अच्छा रिस्पोंस मिला है जिसके बाद अब ये फिल्म सऊदी अरब में रिलीज होने जा रही है
अक्षय कुमार अभिनीत 'गोल्ड' सऊदी अरब में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी. इस फिल्म को भारत में दर्शकों से अच्छा रिस्पोंस मिला है.
अक्षय ने गुरुवार रात ट्वीट किया, "साझा करके खुश हूं कि 'गोल्ड' आज से सऊदी अरब के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी, जोकि यहां रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है."
The story of India’s first Gold medal victory for the first time in the Kingdom of Saudi Arabia. Happy to share, #Gold is the first ever Bollywood movie to release in the Kingdom Of Saudi Arabia, in cinemas from today! @excelmovies @ZeeStudiosInt
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 30, 2018
भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक से प्रेरित फिल्म 'गोल्ड' तपन दास की यात्रा के माध्यम से भारतीय हॉकी के स्वर्ण युग को दर्शाती है. फिल्म में मौनी रॉय, अमित साध, कुणाल कपूर, सनी कौशल, विनीत कुमार सिंह जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसी के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी नजर आईं
रीमा काग्ती द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में 15 अगस्त को रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

