बॉलीवुड

गुलशन कुमार बायोपिक 'मोगुल' से अक्षय ने इस कारण लिया एग्जिट

तो इसलिए अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म ‘मोगुल’ में काम करने से मना कर दिया

गुलशन कुमार बायोपिक 'मोगुल' से अक्षय ने इस कारण लिया एग्जिट
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘गोल्ड’ में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इस फिल्म के अलावा वो अन्य कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं. इन्हीं में से एक नाम था गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म ‘मोगुल’ का.  लेकिन हाल ही में खबर आई कि अक्षय ने इस फिल्म से अब अपने हाथ खड़े कर लिए हैं. इस फिल्म से अक्षय की एग्जिट को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए लेकिन पक्के तौर पर इसकी असली वजह सामने नहीं आई थी.

अब स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा भी कर दिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर मेकर्स के साथ मतभेद के चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ने से मना कर दिया. अक्षय ने कहा कि वो ये फिल्म नहीं कर रहे हैं और ना ही वो इस फिल्म का हिस्सा हैं. कलात्मक मतभेद का हवाला देते हुए बताया गया कि अक्षय ने फैसला किया कि वो इस फिल्म पर काम नहीं करेंगे.

आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय को कास्ट करने को लेकर इसके निर्माता भूषण कुमार काफी उत्साहित थे. साथ ही, अक्षय ने भी जब इस फिल्म की कहानी सुनी तो वो भी इसके लिए फौरन मान गए. लेकिन अब फिल्म के मेकर्स के साथ इसे लेकर हुई बातचीत के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया.

बात करें अक्षय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो इस साल फिल्म 'गोल्ड' के साथ ही वो रजनीकांत स्टारर फिल्म '2.0' में नजर आएंगे. इन सबके अलावा वो फिल्म 'केसरी' पर भी काम कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2018 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).