अक्षय कुमार की मां ने 75 साल की उम्र में शुरू किया योगासन, खिलाड़ी ने फोटो शेयर करके कही ये बात 

अंतरराष्ट्रिय योग दिवस 2019 के मौके पर आज अक्षय कुमार ने अपनी मां की एक फोटो को शेयर करके बताया कि उनकी मॉम ने अब 75 साला की उम्र में जाकर योगा करना शुरू किया है. अक्षय ने इस बात पर खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है.

अक्षय कुमार और उनकी मां (Photo Credits: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक एक्शन हीरो के साथ ही अपनी फिटनेस और अपने हैंडसम स्टाइल के लिए मशहूर हैं. आज अंतरराष्ट्रिय योग दिवस 2019 (International Yoga Day 2019) के मौके पर अक्षय ने बताया कि उनकी मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) ने भी अब योग में दिलचस्पी लेना शुरू किया है और अब वो भी योगासन कर रही हैं. अक्षय ने अपनी मां की एक प्यारी सी फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके उनके योग प्रेम को दर्शाया है.

अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करके लिखा, "कुछ ऐसा शेयर कर रहा हूं जिसपर मुझे बेहद गर्व है. अपने घुटनों की सर्जरी के बाद 75 साल की उम्र में मेरी मां ने अब योग करना शुरू किया है. अब ये उनकी रोजमर्रा की रूटीन का हिस्सा बन चूका है, हर दिन एक नया सुधार. देर आए दुरुस्त आए. अंतरराष्ट्रिय योगा दिवस."

गौरतलब है कि फिटनेस (fitness) को लेकर जहां अक्षय अपने फैंस को हमेशा से प्रेरित करते आए हैं वहीं अब स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए वो अपनी मॉम को भी इंस्पायर कर रहे हैं.

अक्षय के अलावा उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) भी योगा करने में विश्वास रखती हैं. ट्विंकल ने पिछले साल बेटी नितारा (Nitara) के साथ योग करते हुए अपनी एक फोटो भी शेयर की थी.

बात करें फिल्मों की तो अक्षय जल्द ही फिल्म 'गुड न्यज' (Good News) में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म के अलावा वो 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) पर भी काम कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट