बॉलीवुड

अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक Video 'फिलहाल' हुआ रिलीज, नूपुर सेनन के साथ कर रहे हैं रोमांस 

अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने वाले अक्षय कुमार ने पहली बार एक म्यूजिक वीडियो शूट किया गई. इस गाने में वो एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन के सतह रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस गाने को बी प्राक ने गाया है और इसे जानी ने कंपोज किया है.

अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक Video 'फिलहाल' हुआ रिलीज, नूपुर सेनन के साथ कर रहे हैं रोमांस 
अक्षय कुमार और नूपुर सेनन (Photo Credits: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अब तक अपनी कई सारी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं. बॉलीवुड में खिलाड़ी का टाइटल हासिल कर चुके अक्षय ने अब पहली बार एक म्यूजिक वीडियो के लिए शूट किया है. उनके इस गाने के टीजर को आज फैंस के बीच उन्होंने रिलीज भी कर दिया है. इस गाने का नाम है 'फिलहाल' (Filhall) जिसमें वो एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) के साथ नजर आ रहे हैं. ये एक रोमांटिक ट्रैक है जिसे आज अक्षय ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. ये भी पढ़ें: वीकेंड पर भी काम कर रहे हैं अक्षय कुमार, नुपुर सनॉन के साथ शूट किया पहला म्यूजिक वीडियो, देखें Photos

अक्षय ने ट्विटर पर गाने के टीजर को शेयर करते हुए लिखा, "मैं अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुनता हूं कि आज कल के गानों में राग नहीं होता. मुझे उम्मीद है कि 'फिलहाल' इस चीज को बदल देगा. मेरे पहले म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर कर रहा हूं."

इस गाने में अक्षय नूपुर सेनन के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गानें को सेंसेशनल सिंगर बी प्राक ने गाया है और इसे जानी ने कंपोज किया है. आपको बता दें कि इससे पहले इस जोड़ी ने नोरा फतेही (Nora Fatehi) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के सबसे हिट सॉन्ग 'पछताओगे' (Pachtaoge) को कंपोज किया था.

ये ही पढ़ें: अक्षय कुमार ने करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ सुनाई ‘गुड न्यूज’ की धुन, देखें ये फनी Video

बात करें फिल्मों की तो अक्षय जल्द ही करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) में नजर आएंगे. इस फिल्म के अलावा वो 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) और 'लक्ष्मी बम' (Laxmmi Bomb) पर भी काम कर रहा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).