बॉलीवुड

अजय देवगन ने गलती से ट्विटर पर शेयर किया काजोल का नंबर, देखते ही देखते वायरल हुआ ट्वीट

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने गलती से अपनी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का मोबाइल नंबर ट्विटर पर शेयर कर दिया. फोन नंबर शेयर करने फौरन बाद ही उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इस बात को लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं.

अजय देवगन ने गलती से ट्विटर पर शेयर किया काजोल का नंबर, देखते ही देखते वायरल हुआ ट्वीट
अजय देवगन और काजोल (File Photo)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने एक बड़ी गलती कर दी है जिसके चलते वो अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, अजय देवगन ने गलती से अपनी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का मोबाइल नंबर ट्विटर पर शेयर कर दिया. फोन नंबर शेयर करने फौरन बाद ही उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इस बात को लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं कि आखिर अजय देवगन से यह गलती हुई तो हुई कैसे?

खबरों के अनुसार इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि शायद किसी ने अजय का ट्विटर अकाउंट हैक करके यह नंबर शेयर तो नहीं किया. अजय देवगन ने काजोल के फोन नंबर के साथ जो ट्विट किया है उसमें लिखा है- ‘काजोल देश में नहीं है, ऐसे में उनसे इस नंबर पर व्हाट्सएप पर बात कर सकते हैं.’

गौरतलब है कि अजय ने जो नंबर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है वो किसी स्पेशल फोन नंबर जैसा लग रहा है.  हालांकि इससे पहले भी शाहिद कपूर, कृति सेनन, मिका सिंह, तुषार कपूर और अनुपम खेर जैसे सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुके हैं. बता दें कि काजोल जल्द ही फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आएंगी, जिसमें वो एक महत्वकांक्षी मां का किरदार निभा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).