ऐश्वर्या राय बच्चन ने #MeToo के सवाल पर दिया ऐसा रिएक्शन, किसी को नहीं थी इसकी उम्मीद
ऐश्वर्या राय बच्चन शनिवार को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंची थी जहां उन्हें मी टू अभियान को लेकर सवाल किया
देश और विदेश में मी टू अभियान की लहर के चलते काफी हद तक महिलाएं अब आगे आकर अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट की घटना को सभी के सामने साझा कर रही हैं. खासतौर पर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई ऐसे नामचीन कलाकारों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं. ये मुद्दा इन दिनों मीडिया में भी काफी चर्चा में है और ऐसे में इस अभियान को लेकर हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन से बात करने की कोशिश की गई.
20 अक्टूबर, शनिवार की शाम को ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंची थी जब उनसे 'मी टू कैंपेन' पर उनकी राय को लेकर सवाल किया गया. मीडिया से ये सवाल आते ही ऐश्वर्या ने बिना कुछ भी कहे वहां से चले जाने में अपनी भलाई समझी. एक तरफ जहां बॉलीवुड से जुड़ी अभिनेत्रियां इस अभियान पर खुलकर बात कर रही हैं वहीं ऐश्वर्या इस मुद्दे पर बात करने से बचती नजर आईं.
गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले ऐश्वर्या ने 'मी टू' को लेकर इतना जरूर कहा था कि वो इस बात खुश हैं कि महिलाएं अब आगे आकर बात कर रही हैं.
बात करें फिल्मों कि तो ऐश्वर्या हाल ही में अनिल कपूर के साथ फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आईं थी. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

