मनोरंजन

प्रिया प्रकाश वारियर के बाद अब दिशा पाटनी ने आंख मारकर फैन्स के उड़ाए होश, Video हुआ वायरल

एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश वारियर को स्टार बना दिया था. उस वीडियो में प्रिया को आंख मारते हुए देखा जा सकता था. वो वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ था कि कुछ दिनों में ही देश का लगभाग हर व्यक्ति प्रिया को जानने लगा था. अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

प्रिया प्रकाश वारियर के बाद अब दिशा पाटनी ने आंख मारकर फैन्स के उड़ाए होश, Video हुआ वायरल
प्रिया प्रकाश वारियर और दिशा पाटनी (Photo Credits : Instagram)

एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश वारियर को स्टार बना दिया था. उस वीडियो में प्रिया को आंख मारते हुए देखा जा सकता था. वो वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ था कि कुछ दिनों में ही देश का लगभाग हर व्यक्ति प्रिया को जानने लगा था. अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह प्रिया की तरह आंख मारती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, इस वीडियो को नेस्कैफे के ऐड के लिए फिल्माया गया है. इस वीडियो में वायरल हुए memes के बारे में बताया जा रहा है. वीडियो में दिशा काफी खूबसूरत लग रही हैं और फैन्स भी उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

दिशा ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, " नेस्कैफे कोल्ड कॉफ़ी के साथ चिल करें."

 

View this post on Instagram

 

#ChillKaro with NESCAFE Cold Coffee... @nescafeindia #NescafeColdcoffee

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

वैसे दिशा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. लोगों को उनका हॉट और बोल्ड अवतार काफी अच्छा लगता है. वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा को सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में देखा जाएगा. इस फिल्म में कैटरीना कैफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में हैं. अली अब्बास जफर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2018 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).