अरबाज खान के बाद सट्टेबाजी के मामले में फंसे यह मशहूर अभिनेता-निर्देशक
सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम जब IPL सट्टेबाजी में सामने आया था तो इस खबर ने बहुत लोगों को हैरान कर दिया था. अब इस मामले में बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता-निर्देशक का भी नाम सामने आया है
सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम जब IPL सट्टेबाजी विवाद में सामने आया था तो इस खबर ने बहुत लोगों को हैरान कर दिया था. अब इस मामले में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता-निर्देशक साजिद खान का भी नाम सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक सट्टेबाज सोनू जलान ने ही अरबाज खान का नाम लिया था और साजिद खान का नाम भी उसने ही बताया है. कहा जा रहा है कि साजिद खान 7 साल पहले सट्टेबाजी किया करते थे.
अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि जिस सट्टेबाजी मामले में अरबाज खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, इस मामले का उससे कोई कनेक्शन है या नहीं. ऐसा भी कहा जा रहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सट्टेबाजों ने और भी कई बड़ी हस्तियों के नाम लिए हैं जिनसे बाद में पूछताछ भी की जाएगी. हालांकि साजिद खान को अभी तक पुलिस ने समन नहीं भेजा है. पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी है. आपको बता दें कि इससे पहले अरबाज खान ने खुद कबूल किया था कि वह सट्टेबाजी करते थे.
साजिद खान को एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में जाना जाता है. उन्होंने 'हे बेबी' , 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल-2' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. 'हाउसफुल' औरे 'हाउसफुल-2' को तो दर्शकों का काफी प्यार मिला था पर इसके बावजूद 'हाउसफुल-3' का निर्देशन साजिद खान ने नहीं किया था. अब वह 'हाउसफुल-4' का निर्देशन कर रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े जैसे सितारें अहम भूमिका में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2018 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

