ड्रग्स देकर रेप करने के आरोप में फंसे आदित्य पंचोली को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

यौन उत्पीड़न और हैरेसमेंट के केस में फंसे एक्टर आदित्य पंचोली को मुंबई की दिंडोशी सेशन कोर्ट ने राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है, एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने एक अभिनेत्री की ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकार उनका रेप किया था. एक्ट्रेस ने पुलिस को अपनी शिकायत में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं.

आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) को मुंबई की दिंडोशी सेशन कोर्ट (Dindoshi Sessions Court) ने अंतरिम जमात (interim bail) दे दी है जिसके चलते उन्हें बड़ी राहत मिली है. रेप के (rape) आरोप में फंसे आदित्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. एक एक्ट्रेस ने पुलिस में किए अपने एफआईआर (FIR) में 10 साल पुराने मामले को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए थे.

एक्ट्रेस ने बताया था कि आदित्य ने उनकी ड्रिंक में नशीली दवाई मिलकर उनके साथ बलात्कार किया. इस मामले में पुलिस ने आदित्य पर आईपीसी (IPC) की धारा 376 (दुष्कर्म), 328 (जहर देने की कोशिश), 384 (जबरन वसूली), 342 (गलत तरीके से कैद में रखना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की थी.

आदित्य को दिंडोशी सेशन कोर्ट ने 19 जुलाई तक के लिए अंतरिम प्रोटेक्शन दी थी और अब कोर्ट ने उन्हें 3 अगस्त तक के लिए अंतरिम राहत दी थी. अभिनेत्री ने पुलिस से की अपनी डिटेल्ड कंप्लेंट में कहा था कि जब वो फिल्म इंडस्ट्री में नई-नई आईं थी तब काम के सिलसिले में उनकी मुलाकात आदित्य पंचोली से हुई.

ये भी पढ़ें: अभिनेत्री का शॉकिंग खुलासा, कहा- जब मैं 17 साल की थी तब आदित्य पंचोली ने ड्रग्स देकर किया था रेप

आदित्य के साथ वो एक पार्टी में गईं थी जहां उन्होंने उनकी ड्रिंक में नशीली दवाई मिला दी थी. इसके बाद घर छोड़ने के बहाने आदित्य ने उनका बलात्कार किया और उनकी अश्लील फोटोज भी क्लिक की थी जिसके जरिए वो उन्हें ब्लैकमेल करता था.

Share Now

संबंधित खबरें

Asha bhosle Funeral: आशा भोसले के निधन के बाद बेटे आनंद हुए भावुक, कहा- कल मुंबई के शिवाजी पार्क में दोपहर 4 बजे होगा अंतिम संस्कार; VIDEO

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Mumbai Weather Update: वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त. मैच से पहले जानें मौसम का हाल