बॉलीवुड

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी करेंगी ईशा गुप्ता? एक्ट्रेस ने खोला अपने दिल का राज

ईशा गुप्ता ने हार्दिक पांड्या से शादी के सवाल पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी करेंगी ईशा गुप्ता? एक्ट्रेस ने खोला अपने दिल का राज
ईशा गुप्ता और हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स के बीच लिंकअप्स की कई सारी खबरें हमने पढ़ी होंगी. अब इन दिनों एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या भी एक दूसरे के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हार्दिक और ईशा के बीच नजदीकियां बढ़ती ही जा रही हैं और कहीं न कहीं इन्हें एक दूसरे में अपना लाइफ पार्टनर मिल गया है.

कहा तो ये भी जा रहा है कि हो सकता है ईशा जल्द ही हार्दिक के साथ अपनी शादी को लेकर कोई खास अनाउंसमेंट भी कर सकती हैं. लेकिन हाल ही में खुद ईशा ने इन सभी रिपोर्ट्स को गलत करार दिया है. डीएनए की खबर के अनुसार, मुंबई में हुए एक इवेंट में ईशा मीडिया के सामने उपस्थित हुईं और उनसे बातचीत भी की. इसी दौरान उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया. तब उन्होंने अपनी शादी की खबरों को गलत ठहराते हुए कहा, “मैं शादी नहीं कर रहीं हूं. जब ऐसा कुछ होगा मैं सभी को इसके बारे में जरूर बताउंगी.”

इससे पहले हार्दिक पांड्या को एक्ट्रेस एली अवराम के नाम से भी जोड़ा जा चुका है. बात करें ईशा गुप्ता की तो इन दिनों वो कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘टोटल धमाल’ के काम में व्यस्त हैं.

Yup #VanitySanity #pose 📸 @aliyashaik28

A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

ईशा कुछ ही समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोल्ड फोटोज पोस्ट करने को लेकर वो चर्चा में थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2018 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).