सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिला बड़ा ऑफर, संजय दत्त के साथ करने जा रहे हैं ये बड़ी फिल्म
गैंगस्टर पर आधारित इस फिल्म में आयुष शर्मा संजय दत्त के साथ नजर आएंगे
सलमान खान (Salman Khan) के जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की डेब्यू फिल्म लवरात्रि (Loveratri) ने वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेरा और यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई. लेकिन आयुष शर्मा को अब एक ऐसा प्रोजेक्ट ऑफर किया गया है जिससे शायद बॉलीवुड में उनकी किस्मत चमक जाएगी. बताया जा रहा है कि आयुष, संजय दत्त के साथ एक गैंगस्टर फिल्म में नजर आएंगे. मीडिया में आई जानकारी के अनुसार यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है.
पिंकविला की खबर के अनुसार इस फिल्म का निर्माण अहमद खान और स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स मिलकर कर रहे हैं. यह फिल्म अंडरवर्ल्ड एक्शन ट्रेलर पर आधारित है जिसमें संजय दत्त और आयुष शर्मा एक साथ नजर आएंगे. गौरतलब है कि गैंगस्टर का रोल निभाने के लिए मशहूर संजय दत्त एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज में दिखेंगे. वहीं आयुष शर्मा के लिए यह फिल्म अपनी एक्टिंग स्किल्स को साबित करने का एक सुनहरा अवसर है.
रिपोर्ट में बताया गया कि जहां संजय और आयुष की इस फिल्म में कास्टिंग कर दी गई है वहीं फिल्म के लिए अन्य एक्टर्स की कास्टिंग को लेकर काम जारी है. आपको बता दें कि संजय दत्त इस समय 'कलंक' के शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. इसी के साथ वो आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत (Panipat) में भी नजर आएंगे.
अब देखने वाली बात यह है कि क्या आयुष शर्मा इस फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाएंगे भी या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2018 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

