बॉलीवुड

#TBT: जब बिग बी के जूनियर बनकर आमिर खान, सलमान खान और श्रीदेवी ने दिया था अपना पहला कॉन्सर्ट, see pic

इस फोटो को देखने के बाद खुद आमिर खान भी अपनी पूरानी यादों में खो गए जब वो अमिताभ बच्चन के साथ इस कॉन्सर्ट में गए थे

#TBT: जब बिग बी के जूनियर बनकर आमिर खान, सलमान खान और श्रीदेवी ने दिया था अपना पहला कॉन्सर्ट, see pic
श्रीदेवी, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और आमिर खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्म और टीवी शोज के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं. बिग बी अक्सर यादों के झरोके से अपनी पूरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने सलमान खान (Salman Khan), आमिर खान (Aamir Khan) और श्रीदेवी (Sridevi) के साथ अपनी एक पुराणी फोटो शेयर की है जिसे देखकर न सिर्फ फैंस बल्कि आमिर भी हैरान हैं. इस फोटो को शेयर करके बिग बी ने अपने उन दिनों को याद किया जब वो आमिर, सलमान और श्रीदेवी को लेकर उनके पहले कॉन्सर्ट के लिए वेम्बली स्टेडियम (Wembley Stadium) पहुंचे थे.

इस फोटो को शेयर करके अमिताभ ने लिखा, "वेम्बली स्टेडियम में मेरा कॉन्सर्ट...किसी भारतीय द्वारा पहली बार. मैं श्रीदेवी, आमिर और सलमान को उनके पहले कॉन्सर्ट पर ले गया. 70, 000 लोग...ऐतिहासिक. ये है वेम्बली स्टेडियम जब इसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया था. अब जो आप अक्सर प्रीमियर लीग फुटबॉल में देखते हैं वो नया और बदला हुआ स्टेडियम है."

इस फोटो को देखने के बाद आमिर खान भी यादों में खो गए. उन्होंने इस फोटो को शेयर करने के लिए बिग बी का धन्यवाद करते हुए लिखा, "आईला, अमर और प्रेम दो लीजेंड्स के साथ. वो भी वेम्बली स्टेडियम में !!! ऊई मां. फोटो के लिए धन्यवाद अमिताभ बच्चन."

इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में आमिर और सलमान स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं श्रीदेवी भी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2019 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).