महाराष्ट्र में बालासाहेब से बड़ा कोई स्टार नहीं है, कोई भी उनसे क्लैश नहीं करना चाहेगा : आमिर खान
फिल्म 'चीट इंडिया' और 'ठाकरे' के बीच होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर आमिर खान ने ये बयान दिया है
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) ने बयान दिया है कि महाराष्ट्र में बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) से बड़ा कोई स्टार नहीं है और ऐसे में उनकी फिल्म को महत्व देना प्रोड्यूसरों के लिए आम बात है. शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म 'ठाकरे' (Thackeray) इस 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. इसी दिन इमरान हाश्मी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'चीट इंडिया' (Cheat India) भी रिलीज होनी थी. लेकिन आज 'ठाकरे' फिल्म के मेकर्स ने मीडिया की मौजूदगी में 'चीट इंडिया' स्टार इमरान हाश्मी और उनकी टीम के साथ मुलाकत की जिसके बाद फैसला लय गया कि अब 'चीट इंडिया' 18 जनवरी को रिलीज होगी.
'चीट इंडिया' के मेकर्स द्वारा फिल्म की रिलीज डेट को प्रीपोन करने के फैसले के बाद मीडिया ने इस विषय पर आमिर खान से भी बातचीत की. आमिर से जब इस विषय पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "देखिए हर प्रोड्यूसर चाहता है कि अपनी फिल्म अच्छी डेट पर रिलीज हो और हर प्रोड्यूसर ये भी चाहता है कि जब कोई बड़ी फिल्म आ रही हो तो उसके साथ क्लैश न हो. मुझे लगता है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में बालासाहेब से बड़ा कोई स्टार नहीं होगा. तो कोई भी उनके साथ क्लैश (film clash) नहीं करना चाहेगा. तो ये बहुत ही आम बात है और मुझे नहीं लगता है कि इसमें किसी को सरप्राइज होना चाहिए. अब उनकी फिल्म आ रही है जाहिर सी बात है महराष्ट्र में लोग देखना चाहेंगे तो कोई भी प्रोड्यूसर उस फिल्म के साथ अपनी फिल्म को क्लैश नहीं करना चाहेगा."
आपको बता दें कि 25 जनवरी को कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' भी रिलीज होनी है. लेकिन अब तक इस फिल्म की रिलीज में किसी भी तरह के बदलाव की खबर सामने नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

