Koffee With Karan: क्या करण जौहर के चटपटे सवालों से बच पाएंगे आमिर खान?
आमिर खान और करण जौहर की ये मजेदार फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं
वैसे तो आमिर खान किसी भी रियलिटी टीवी शोज और अवॉर्ड फंक्शन्स में जाने से कतराते हैं लेकिन जब बात उनके दोस्त करण जौहर की आई तो उन्होंने अपने इन उसूलों को एक तरफ रखना ही सही समझा. जी हां! आमिर खान ने हाल ही में करण जौहर के साथ उनके पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के लिए शूट किया. सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आई हैं जिनमें आमिर कॉफी काउच पर बैठे पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि आमिर इस शो में अकेले ही नजर आएंगे.
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर के साथ कुछ मजेदार फोटोज शेयर की है. फोटोज को शेयर करके आमिर ने लिखा, 'कॉफी हाउस में आमिर खान. उनके साथ यहां वक्त काफी अच्छा बीता. मैंने यहां उनके साथ रैपिड फायर खेला. मलाइका अरोड़ा इस राउंड की मास्टर और जज थी."
आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से काफी सजग रहे हैं. वो मीडिया में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम ही बात करना पसंद करते हैं. लेकिन अब इस शो पर करण उनसे उनकी जिंदगी के कई अनसुने किस्से और राज उगलवा सकते हैं.
बता दें कि आमिर पहले भी इस शो पर नजर आ चुके हैं. फिल्म 'दंगल' के प्रमोशन के समय वो फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के साथ इस शो पर आए थे.
View this post on Instagram
What did you learn from your favourite celebs on #KoffeeWithKaran? #StarWorldWeekendBinge
आमिर इन दिनों अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के प्रमोशन में भी काफी व्यस्त हैं. इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और सान्या मल्होत्रा के साथ नजर आएंगे. यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित की जा रही है ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है.
बात करें करण जौहर के चैट शो की तो इस शो के लिए अब तक जाह्नवी कपूर-अर्जुन कपूर, सारा अली खान-सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण-अलिया भट्ट और रणवीर सिंह-अक्षय कुमार शूट कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

