मैं हैरान हूं बेटे जुनैद ने रानी मुखर्जी को कैसे लुभाया: आमिर खान
सुपरस्टार आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान के जन्मदिन पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है...
सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) के जन्मदिन पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें जुनैद और रानी साथ दिख रहे हैं. आमिर ने साथ ही कहा है कि वह हैरान हैं कि आखिर जुनैद ने रानी को किस तरह लुभा लिया.
आमिर ने सोमवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की जिसमें रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के बगल में खड़े जुनैद काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में रानी भी जुनैद की ओर देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं.
आमिर ने इसके कैप्शन में लिखा, "मैं हैरान हूं कि वह रानी को खुश करने में किस तरह से कामयाब रहा..मैं कभी नहीं कर पाया! हैप्पी बर्थडे जुनसी."
View this post on Instagram
I wonder how he managed to charm Rani... I never did ! Happy Birthday Junsie 😘
आमिर और रानी 'तलाश', 'गुलाम' और 'मंगल पांडेय : द राइजिंग' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.
जुनैद की बहन इरा खान ने भी अपने भाई की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा : "हैप्पी बर्थडे, जुन्नू."
काम की बात करें तो आमिर की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है. यह फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक है. इसे अतुल कुलकर्णी ने लिखा है और अद्वैत चंदन इसके निर्देशक हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

