बॉलीवुड

2.0 Day 1 Box Office Collection: रजनीकांत- अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' को देशभर में बढ़िया प्रतिसाद मिल रहा है

2.0 Day 1 Box Office Collection: रजनीकांत- अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़
फिल्म '2.0' के पोस्टर्स (Photo Credits : Twitter)

रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म '2.0', 29 नवंबर गुरुवार को देश और दुनियाभर में रिलीज कर दी गई. फिल्म की रिलीज का जिस तरह से स्वागत हुआ, ऐसा मंजर बेहद कम ही देखने को मिलता है. रजनीकांत की इस फिल्म में अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में नजर आए. इस फिल्म को लेकर पहले दिन सिनेमाघरों में भारी भीड़ नजर आईं. ऐसे में इस फिल्म के पहले दिन की शानदार ओपनिंग की आशंका जताई जा रही है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला (Ramesh Bala) के अनुसार, फिल्म 2.0 अपनी रिलीज के पहले दिन तकरीबन 25 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. फिल्म को साउथ इंडियन बेल्ट्स जैसे चेन्नई (Chennai), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), तमिलनाडू (Tamilnadu) में भव्य ओपनिंग मिली. इन सभी जगहों पर फिल्म की कमाई औसतन 2 करोड़ या उससे जायदा अनुमानित है.

देखा जाए तो इस साल आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को शानदार ओपनिंग मिली थी. अब फिल्म 2.0 को लेकर आशंका जताई जा रही है कि ये फिल्म 'ठग्स' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

फिल्म की रिलीज के लिए पहले दिन सुबह 4 बजे से ही कई थिएटर्स में शो शुरू किए गए. मुंबई समेत कई शहरों में रजनीकांत का स्वागत ग्रैंड अंदाज में हुआ. कहीं रजनीकांत की प्रतिमा को दूध से नहलाया गया तो कहीं ढोल नगाड़ों के संग थलाइवा का वेलकम किया गया.

ये भी पढ़ें: 2.0 Film Review: सुपरहिट है रजनीकांत और अक्षय कुमार की जोड़ी लेकिन दूसरे हाफ ने मजा किया किरकिरा

इस फिल्म में एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने भी काम किया है और इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर (S. Shankar) ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).