मनोरंजन

दाउद से भी बड़े डॉन की भूमिका निभाएंगे संजय दत्त ?

संजय दत्त के फैन्स के लिए एक खुशखबर है कि वे जल्द ही एक डॉन के किरदार में नजर आएंगे. सूत्रों की माने तो अहमद खान करीम लाला पर बायोपिक बना रहे हैं और उनकी पहली पसंद बाबा यानि संजय दत्त ही हैं

दाउद से भी बड़े डॉन की भूमिका निभाएंगे संजय दत्त ?
फोटो क्रेडिट : फसबूक

संजय दत्त ने 2017 में फिल्म 'भूमि' से बॉलीवुड में कमबैक किया था पर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन 2018 में राज कुमार हिरानी के निर्देशन में बनी उनकी बायोपिक फिल्म 'संजू' की वजह से संजय दत्त की एक अलग छवि लोंगो के सामने आई. इस फिल्म ने लोगो के दिलों पर राज तो किया ही, साथ ही 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बब्रेकिंग कमाई भी की. इसके बाद संजय दत्त तिग्मांशु धूलिया की हिट सीरीज 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' में नजर आए पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. इसी वजह से संजय दत्त अभी अपनी फिल्में सोच समझकर साईन करना चाहते हैं. सूत्रों की माने तो संजय ने ये फैसला किया था कि वे तिग्मांशु धूलिया के साथ आगे काम नहीं करेंगे.

अब संजय दत्त के फैन्स के लिए एक खुशखबर है कि वे जल्द ही एक डॉन के किरदार में नजर आएंगे. सूत्रों की माने तो अहमद खान करीम लाला पर बायोपिक बना रहे हैं और उनकी पहली पसंद बाबा यानि संजय दत्त ही हैं. इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में अहमद ने बाबा से मुलाकात भी की थी. और उन्हें इस रोल के लिए मनाया भी था .

आपको बता दे कि लाला का पूरा नाम अब्दुल करीम शेर खान था. लाला ने मुंबई पर 1950 से 1960 तक अपनी सियासत मुंबई पर बनाई रखी थी. इस फिल्म से जुड़ी अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. क्या संजय दत्त दोबारा गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे या फिर उनके फैन्स को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा.

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय अभिषेक वर्मन निर्देशित 'कलंक' में नजर आएंगे. साथ ही संजय दत्त आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' में भी अहम भूमिका में दिखेंगे

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2018 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).