खेल की खबरें | जोरावर लोनाटो निशानेबाजी विश्व कप के क्वालीफायर में 12वें स्थान पर अन्य भारतीयों ने किया निराश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी भारतीय शॉटगन निशानेबाज जोरावर संधू शुक्रवार को विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा के शुरुआती दिन क्वालीफिकेशन में 73 का शानदार स्कोर करने के बावजूद 12वें स्थान पर रहे।

लोनाटो (इटली), 11 जुलाई अनुभवी भारतीय शॉटगन निशानेबाज जोरावर संधू शुक्रवार को विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा के शुरुआती दिन क्वालीफिकेशन में 73 का शानदार स्कोर करने के बावजूद 12वें स्थान पर रहे।

सैतालिस साल के संधू केवल दो क्ले पर निशाना साधने से चूके गये। क्वालिफिकेशन के तीन दौर में उन्होंने 24, 25, 24 का स्कोर किया।

 पुरुष और महिला वर्गों में अन्य भारतीय ट्रैप निशानेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

पुरुष और महिला वर्गों में 25-25 शॉट के दो और क्वालिफिकेशन राउंड शनिवार को खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक वर्ग के शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल में पहुंचेंगे।

पुरुष वर्ग में क्वालीफायर के पहले दिन के मैथ्यू कोवर्ड-हॉली (ग्रेट ब्रिटेन), मौरो डी फिलिपिस (इटली) और जोसिप ग्लासनेविक (क्रोएशिया) 183 निशानेबाजों के बीच 75 के स्कोर के साथ शीर्ष पर थे।

लक्ष्य 70 के स्कोर के साथ 60वें जबकि जसविंदर सिंह 69 के स्कोर के साथ 83वें पायदान पर है।

महिला वर्ग में सिर्फ रैंकिंग अंक (आरपीओ) के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही आशिमा अहलावत 68 निशाने के साथ तालिका में 14वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय है। आरपीओ निशानेबाज फाइनल में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होते हैं।

प्रीति रजक और नीरू ने एक समान 66 का स्कोर किया। प्रीति 32वें जबकि नीरू 36वें स्थान पर है।

प्रगति दुबे 57 के स्कोर के साथ 101 निशानेबाजों में 90वें स्थान पर है।

तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सैन मैरिनो की एलेसेंड्रा पेरिली शुरुआती दिन 74 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट